Connect with us

नैनीताल

नैनीताल: सीपीयू उपनिरीक्षक पर शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना का आरोप, आरक्षी ने मांगी सेवा से मुक्ति

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। नैनीताल पुलिस लाइन में तैनात एक आरक्षी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर सीपीयू में तैनात उपनिरीक्षक पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। आरक्षी ने सेवा से मुक्त करने की भी मांग की है।

आरक्षी सुंदर सिंह, जो 2012 बैच का है, ने पत्र में आरोप लगाया कि सीपीयू में नियुक्त उपनिरीक्षक ने उनके साथ पक्षपातपूर्ण व्यवहार किया और लगातार शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया। उन्होंने लिखा कि उपनिरीक्षक ने कई मौकों पर उच्चाधिकारियों के आदेशों की भी अवहेलना की।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में सड़क हादसे में बैंक कर्मी की मौत, पेड़ से टकराई कार

सुंदर सिंह का कहना है कि जब उन्होंने समय-समय पर शिकायतें दर्ज कराईं तो उल्टा उन्हीं पर कार्रवाई की गई। उनके मुताबिक इस तरह का शोषण, मानसिक प्रताड़ना और मानवाधिकारों का हनन अब असहनीय हो गया है, इसलिए वे ऐसे माहौल में सेवा जारी रखने के इच्छुक नहीं हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

उन्होंने एसएसपी से अनुरोध किया है कि उन्हें सेवा से अवमुक्त किया जाए। मामले पर एसएसपी पीएन मीणा ने कहा कि शिकायत संज्ञान में ले ली गई है और मामले की जांच कराई जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement