Connect with us

देहरादून

देहरादून: अजबपुर खुर्द में जल संस्थान की लापरवाही से दीवार ढही, प्रधानाध्यापिका की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। अजबपुर खुर्द में जल संस्थान की लापरवाही से पार्क की दीवार ढहने से बड़ा हादसा हो गया। दीवार के नीचे दबकर राजकीय प्राथमिक विद्यालय गूलरघाटी की प्रधानाध्यापिका विजय लक्ष्मी (50) पत्नी महेंद्र सिंह की मौत हो गई। हादसा मंगलवार शाम करीब 6:45 बजे हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय कुछ बच्चे भी पार्क में खेल रहे थे, जो थोड़ी दूरी पर थे। गनीमत रही कि बच्चे दीवार के पास नहीं थे, वरना बड़ी त्रासदी हो सकती थी। नेहरू कॉलोनी थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मलबा हटाकर महिला को निकाला। एंबुलेंस न पहुंचने पर पुलिस ने अपने वाहन से उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित डंपर झोपड़ी पर गिरा, महिला और चालक की मौत

मृतका विजय लक्ष्मी अजबपुर की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी की निवासी थीं। उनकी मौत की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और शिक्षक साथियों में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सनातन परंपरा में शंख बजाने का क्या है महत्व, असली-नकली शंख की क्या है पहचान, देखें और पढ़े

शिक्षक साथियों ने बताया कि विजय लक्ष्मी सरल स्वभाव की और छात्रों के हितों के लिए समर्पित थीं। वह शिक्षक राजनीति में भी सक्रिय थीं और हाल ही में डोईवाला ब्लॉक में राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के कोषाध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था, हालांकि तब वह जीत नहीं सकी थीं। यह हादसा स्थानीय लोगों में जल संस्थान की कार्यप्रणाली को लेकर आक्रोश भी पैदा कर गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement