Connect with us

उत्तराखण्ड

हंगामे से गरमाया उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र, सीएम धामी ने रखा 5315 करोड़ का अनुपूरक बजट

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। भराड़ीसैंण में शुरू हुए उत्तराखंड विधानसभा के चार दिवसीय मानसून सत्र का पहला दिन हंगामे की भेंट चढ़ गया। मंगलवार को विपक्ष ने कानून-व्यवस्था और विभिन्न मुद्दों पर जमकर हंगामा किया, जिसके चलते सदन की कार्यवाही को बार-बार स्थगित करना पड़ा। दिनभर हुए तीखे विरोध के बीच ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 5315 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट सदन पटल पर रखा। इसके साथ ही नौ महत्वपूर्ण विधेयक भी प्रस्तुत किए गए।
सात बार स्थगित हुआ सदन
सुबह 11 बजे कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी विधायकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। कांग्रेस नेताओं ने विरोध दर्ज कराते हुए कार्यसूची फाड़ दी और उसे सदन में उछाल दिया। विरोध इतना बढ़ा कि कार्यवाही को सात बार स्थगित करना पड़ा।
विपक्ष का हंगामा – टेबल पलटी, माइक तोड़ा
सदन में कांग्रेस विधायकों ने जमकर आक्रोश जताया। उन्होंने सचिव की टेबल पलटने की कोशिश की और माइक तक तोड़ डाला। इसके अलावा कार्यसूची फाड़कर वेल में धरने पर बैठ गए। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जताई और कहा कि सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाना बेहद दुखद है।
सदन में पेश हुए ये नौ विधेयक
• उत्तराखंड विनियोग 2025-26 का अनुपूरक विधेयक 2025
• उत्तराखंड उत्तर प्रदेश श्री बदरीनाथ व श्री केदारनाथ मंदिर अधिनियम 1939 संशोधन विधेयक 2025
• उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता एवं विधि विरुद्ध प्रतिषेध संशोधन विधेयक 2025
• उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2025
• उत्तराखंड साक्षी संरक्षण निरसन विधेयक 2025
• उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक 2025
• समान नागरिक संहिता उत्तराखंड संशोधन विधेयक 2025
• उत्तराखंड पंचायती राज संशोधन विधेयक 2025
• उत्तराखंड लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक 2025
पहले दिन के भारी हंगामे और विपक्षी तेवरों से साफ है कि मानसून सत्र के बाकी दिन भी गर्म रहने वाले हैं। अब बुधवार सुबह 11 बजे से कार्यवाही दोबारा शुरू होगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement