Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में जन सुविधा शिविर सफल, नागरिकों की समस्याओं का हुआ त्वरित निस्तारण

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। जिलाधिकारी महोदया के निर्देशानुसार सोमवार को हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 54 के सिद्धेश्वर मंदिर प्रांगण तथा वार्ड 53 के कान्ता बैंक्वेट हॉल में जन सुविधा शिविरों का सफल आयोजन हुआ। प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित इन शिविरों में बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी समस्याएँ विभागीय अधिकारियों के समक्ष रखीं।


शिकायतें और समाधान
शिविर में आधार सेवा के अंतर्गत 82 आधार कार्ड बनाए व संशोधित किए गए। विद्युत विभाग में बिल, लो वोल्टेज और तारों से जुड़ी कुल 13 शिकायतें दर्ज हुईं, जिन पर त्वरित कार्यवाही की गई। पूर्ति विभाग को 10 शिकायतें प्राप्त हुईं, जबकि नगर निगम से संबंधित 10 शिकायतों में से 7 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इनमें ज्यादातर मामले स्ट्रीट लाइट की मरम्मत से जुड़े थे।
जल संस्थान से संबंधित पानी की आपूर्ति की 2 शिकायतों पर तत्काल जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित की गई। शिविर में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के अंतर्गत विवाह पंजीकरण हेतु आवेदन भी प्राप्त हुए।
उपस्थिति और आगामी शिविर
शिविर में वार्ड 53 के पार्षद राजेश पंत, वार्ड 54 के पार्षद हरेंद्र सिंह बिष्ट सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। नागरिकों ने इस पहल को उपयोगी बताते हुए जिला प्रशासन का आभार जताया। 20 अगस्त को वार्ड 51 व 52 के लिए जन सुविधा शिविर का आयोजन जनमिलन केंद्र, हल्द्वानी में किया जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement