Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी: रिवारिक कलह से परेशान बुजुर्ग दंपति ने खाया जहर, पत्नी की मौत, पति आईसीयू में भर्ती

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। गौलापार क्षेत्र में पारिवारिक कलह से परेशान एक बुजुर्ग दंपति ने जहरीला पदार्थ सल्फास खा लिया। इससे परिवार में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दोनों को डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई जबकि पति की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  Couple injected each other with poisonous injection from medical profession, both died

जानकारी के अनुसार लखनपुर दौलतपुर निवासी 71 वर्षीय हरिदत्त पांडे और उनकी पत्नी 65 वर्षीय मुन्नी देवी ने बुधवार शाम करीब 7:45 बजे सल्फास की गोलियां खा लीं। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल लाया गया जहां रात 9 बजे मुन्नी देवी ने दम तोड़ दिया। वहीं हरिदत्त पांडे को आईसीयू में भर्ती किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में करायल जौलासाल में पेयजल संकट, ग्रामीणों ने जल संस्थान में किया प्रदर्शन

परिजनों के अनुसार बुधवार दोपहर मृतका का परिवार के एक सदस्य से विवाद हुआ था। इसकी जानकारी उन्होंने शाम को पति को दी थी। पुलिस ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है, मामले की जांच की जा रही है।

Select Language

Advertisement