Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

एसटीएफ उत्तराखंड की बड़ी कामयाबी: चंडीगढ़ से साइबर ठगी गिरोह की महिला सदस्य गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। एसटीएफ साइबर क्राइम पुलिस टीम ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने पंजाब के चंडीगढ़ से चरणजीत कौर नामक महिला को गिरफ्तार किया है, जो लाखों की ऑनलाइन ठगी में शामिल पाई गई। महिला अभियुक्ता फर्जी बैंक खाते और इंटरनेशनल मोबाइल नंबर का उपयोग कर पीड़ितों को झांसा देती थी। इसी मामले में एक अन्य महिला मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

मामला मई 2025 में सामने आया, जब देहरादून निवासी पीड़िता से अमेरिका आधारित नंबर से कॉल कर स्वयं को सरकारी एजेंसी की अधिकारी बताकर ठगी की गई। आरोपी ने गोल्ड बिजनेस में निवेश के नाम पर पीड़िता से लगभग 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर अलग-अलग नामों से लोगों को ठग रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी के द्वारिखाल में दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, तीन की मौत

एसटीएफ की टीम ने जांच के दौरान बैंक खातों, सर्विस प्रोवाइडरों और मेटा कंपनी से तकनीकी डाटा एकत्र कर आरोपी को चिन्हित किया। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से 4 मोबाइल फोन, 5 सिम कार्ड, 3 डेबिट कार्ड, आधार कार्ड, चेकबुक और एयरलाइन टिकट बरामद हुए। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी के बैंक खातों में केवल दो माह में लाखों का लेनदेन हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार भिक्कमपुर चौकी प्रभारी समेत पूरे चौकी स्टाफ लाइन हाजिर

गौरतलब है कि आरोपी के खिलाफ गुजरात, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कुल 4 साइबर धोखाधड़ी मामलों की शिकायतें दर्ज हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह ने जनता से अपील की है कि डिजिटल अरेस्ट जैसे नए ऑनलाइन स्कैम से सावधान रहें। किसी भी एजेंसी का अधिकारी व्हाट्सएप या सोशल मीडिया के माध्यम से गिरफ्तारी नोटिस नहीं भेजता। संदिग्ध कॉल या संदेश मिलने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करने की सलाह दी गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement