Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में बड़ा हादसा बचा, डॉक्टर गौरव सिंघल की चलती कार में अचानक लगी भीषण आग

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शनिवार दोपहर बड़ी खबर सामने आई, जहां नीलकंठ हॉस्पिटल के श्वांस रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गौरव सिंघल की चलती कार अचानक भीषण आग का गोला बन गई। हालांकि गनीमत रही कि डॉक्टर समय रहते बाहर निकल आए और उनकी जान बच गई।
जानकारी के अनुसार, डॉ. गौरव सिंघल रामपुर रोड स्थित अपने अस्पताल से घर लौट रहे थे। गांधी स्कूल वाली रोड पर मोर्चरी के सामने उनकी कार से अचानक धुआं उठने लगा। उन्होंने तुरंत गाड़ी को साइड में लगाया और बाहर निकल गए। मुश्किल से 10 सेकंड भी नहीं हुए थे कि कार में भीषण आग की लपटें उठने लगीं और वाहन पूरी तरह आग की चपेट में आ गया।
कार में लगी आग से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों ओर ट्रैफिक थम गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान पुलिस ने यातायात भी सुचारु कराया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement