Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

अल्मोड़ा: फेरी की आड़ में गांजा तस्करी, तीन तस्कर गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। जिले के भतरौंजखान और सल्ट पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने फेरी की आड़ में कपड़े बेचने वाले एक व्यक्ति सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से कुल 14 किलो 455 ग्राम गांजा बरामद हुआ है।
भतरौंजखान थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने छोटी घट्टी के पास भिकियासैंण–बसोद मार्ग पर एक बाइक सवार को रोका। जांच में फेरी लगाकर कपड़े बेचने वाले आरोपी सलीम (30), निवासी मुरादाबाद, के पास से 6 किलो 860 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी मुरादाबाद में ऊंचे दामों पर गांजा बेचने की फिराक में था।
इसी तरह सल्ट थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह के नेतृत्व में मरचूला क्षेत्र में तड़के एक बाइक को रोका गया। इस दौरान पुलिस ने कुलदीप (32) निवासी रामनगर और दिनेश कुमार (22) निवासी जसपुर को पकड़ा। उनके पास से 7 किलो 595 ग्राम गांजा बरामद किया गया। दोनों आरोपी गांजा सराईखेत से रामनगर ले जा रहे थे।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों का मकसद गांजा मैदानी क्षेत्रों में ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाना था। फिलहाल तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस लगातार नशे के खिलाफ अभियान चला रही है और तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement