Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

टेलीग्राम लिंक के जरिये 70 लाख की ठगी, साइबर क्राइम थाना देहरादून में मुकदमा दर्ज

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। साइबर अपराधियों ने निवेश और 50 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर हरिद्वार निवासी एक व्यक्ति से करोड़ों की धोखाधड़ी की है। पीड़ित ने थाना साइबर क्राइम देहरादून में तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित विकस धर के मुताबिक, 2 सितंबर को मोबाइल नंबर 9449279274 से आए व्हाट्सऐप संदेश में गूगल रिव्यू के बदले वेतन का झांसा दिया गया। इसके बाद उसे टेलीग्राम लिंक से जोड़कर CME Group के नाम पर कार्य करने को कहा गया। प्रारंभ में सदस्य इशिता पटेल और शाह्यार खान ने उसे प्रीपेड टास्क व निवेश के नाम पर 15 हजार रुपये जमा कराने को कहा। इसके बाद लगातार विभिन्न खातों में रुपये जमा कराए गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पुलिस कांस्टेबल भर्ती: 2000 पदों पर सुनहरा मौका

धोखेबाजों ने फर्जी वेबसाइट mint_quipages.dev के जरिये खाते दिखाए, जिनमें बिटकॉइन और USDT क्रिप्टोकरेंसी बैलेंस दर्शाया गया। पीड़ित से अलग-अलग खातों में 45 हजार, 50 हजार, 75 हजार से लेकर दो-दो लाख रुपये तक कई बार ट्रांजेक्शन कराए गए। धीरे-धीरे कुल राशि 70,31,436 रुपये तक पहुंच गई। आरोपियों ने अकाउंट अनफ्रीज और टैक्स जमा करने का बहाना बनाकर करोड़ों रुपये की मांग भी की।

पीड़ित का कहना है कि अब न तो पैसा वापस मिल रहा है और न ही लिंक पर काम दिख रहा है। साथ ही उसे धमकी दी जा रही है कि टैक्स न देने पर कानूनी कार्रवाई होगी। धोखाधड़ी से उसकी नौकरी छूट गई और वह कर्ज में डूब गया है।

यह भी पढ़ें 👉  एसटीएफ ने चारधाम से जुड़ी 76 फर्जी वेबसाइटों को ब्लॉक कराया

पुलिस ने CME Group के नाम पर ठगी करने वाले आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारी ने बताया कि खातों और मोबाइल नंबरों की बारीकी से जांच की जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement