Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी: महिला और उसकी दो बेटियों को भगा ले गया पड़ोसी, चार महीने बाद दर्ज हुआ मुकदमा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी पर पत्नी और दो मासूम बच्चियों को भगा ले जाने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने घटना के चार महीने बाद मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, हरिपुर नायक निवासी अरविंद कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मजदूरी का कार्य करता है। बीते 5 जुलाई 2025 को सुबह करीब 10 बजे उसकी पत्नी पूजा वर्मा, पांच वर्षीय पुत्री काव्या और तीन वर्षीय पुत्री मानवी अचानक घर से बिना बताए गायब हो गईं। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
अरविंद ने अपने ही पड़ोसी छत्तीसगढ़ निवासी राजमिस्त्री प्रेम पर पत्नी और बेटियों को अपने साथ भगा ले जाने का आरोप लगाया है। बताया गया कि प्रेम पिछले कुछ समय से हल्द्वानी में ही मजदूरी का काम कर रहा था और अरविंद के परिवार से उसकी पहचान थी। अरविंद का कहना है कि प्रेम ने बहलाने-फुसलाने के बाद उसकी पत्नी और दोनों बच्चियों को अपने साथ ले गया।
मुखानी थाना पुलिस ने अरविंद की तहरीर पर प्रेम के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी दिनेश जोशी ने बताया कि आरोपों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में जांच कर रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement