Connect with us

उधमसिंह नगर

प्रेमी युगल साथ जी न सके, मौत को गले लगाया, हड़कंप

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अलग-अलग जाति के होने से परिवार वालों को मंजूर न था रिश्ता

किच्छा। थाना पुलभट्टा क्षेत्र के एक गांव में विवाहित प्रेमी युगल ने आम के पेड़ पर एक ही रस्सी में लटककर जान दे दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना पुलभट्टा क्षेत्र के गांव में 23 वर्षीय एक युवक और 22 वर्षीय युवती का कुछ सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन दोनों की जाति अलग-अलग होने के कारण परिजनों को उनका रिश्ता मंजूर नहीं था। परिजनों ने युवती का निकाह तीन वर्ष पहले बरेली जिले और प्रेमी युवक का निकाह दो वर्ष पहले पीलीभीत जिले में कर दिया था। प्रेमी युगल का एक-एक बेटा भी है। बीते मंगलवार को युवती अपने मायके आई थी।
युवक ने देर रात करीब दो बजे युवती के भाई व पिता को फोन कर कहा कि अब वे किसी को नहीं मिलेंगे। इसके बाद प्रेमी युगल के शव गांव में एक ही रस्सी से आम के पेड़ से लटके मिले।

Select Language

Advertisement