Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

बागेश्वर में महिला और बच्ची की हत्या, हड़कंप

Published

on

खबर शेयर करें 👉

महिला की शिनाख्त छिपाने के लिए कुचला है सिर, पेट मे चाकुओं के निशान

बागेश्वर। बागेश्वर में एक महिला व एक बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मचा है। दोनों की हत्या की गई है। महिला की शिनाख्त छिपाने के लिए सिर कुचला है और पेट में चाकू के निशान हैं। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
पोस्टमार्तम जिला मुख्यालय में होगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सोमवार की दोपहर में ग्रामीणों को पिंगलों के हैगाड़ गधेरे में एक शव दिखा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना बैजनाथ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बैजनाथ के थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। ग्रामीणों के अनुसार महिला के पेट में चाकू मारने और पत्थरों से चेहरे को कुचलने के निशान हैं। अज्ञात महिला का शव बरामद होने के कुछ घण्टों के बाद ही एक बच्ची का शव भी ग्रामीणों ने देखा और पुलिस को सूचना दी।
थानाध्यक्ष बिष्ट ने बताया है कि जिस स्थान पर अज्ञात महिला का शव मिला, उस स्थान से दो-तीन खेत ऊपर एक बच्ची का शव भी बरामद किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात दोनों शव मां बेटी के भी हो सकते हैं। जांच के बाद ही सही पता चल पाएगा। दोनों शवों की शिनाख्त की जा रही है। पुलिस खोजबीन में जुट गई है। पुलिस ने मौके से एक चाकू भी बरामद किया। पुलिस अब तेजी से जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष बिष्ट ने बताया कि शीघ्र ही महिला और बच्ची की शिनाख्त और उनके हत्यारों का पता चल जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement