Connect with us

देहरादून

देहरादून में जवान ने खुद को गोली मारी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

आईटीबीपी सेंटर में ड्यूटी पर था जवान, अस्पताल में भर्ती

देहरादून। आईटीबीपी सेंटर में ड्यूटी पर एक जवान ने सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली है। जवान को पटेलनगर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस की जानकारी के विपिन मिश्रा उप सेनानी जीडी 23 वीं बटालियन आईटीबीपी सीमाद्वार देहरादून ने तहरीर दी है। कहा है कि उक्त कंपनी का हेड कांस्टेबल सिद्धिराम गौड़  सात फरवरी को कैंप परिसर में जिम गार्ड ड्यूटी में अपने सर्विस राइफल के साथ ड्यूटी कर रहा था। उसके पास 5.56 एमए इंसास राइफल थी। उसने अपनी रायफल से खुद पर गोली मार दी।
जवान को महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया है। हेड कांस्टेबल सिद्धराम गौड़ के खिलाफ धारा 309 आईपीसी के अंतर्गत आत्महत्या की कोशिश करने का अभियोग पंजीकृत किया गया है।

Select Language

Advertisement