Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

पोखरी सुपर ने जीता टूर्नामेंट

Published

on

खबर शेयर करें 👉

खौड़ी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ फाइनल

अल्मोड़ा (धौलादेबी)। खौड़ी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का आज फाइनल मैच खौडी -1 एवं पोखरी सुपर के बीच खेला गया। फाइनल मैच के समापन समारोह में कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष पीतांबर पांडे बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।
फाइनल मैच को दोनों टीमों ने खेल भावनाओं के अनुरूप खेलते हुए रोमांचक कर दर्शकों की वाहवाही लूटी। खौडी टीम एक ने शानदार पारी खेलते हुए पोखरी सुपर के 197 रनों का पीछा किया। जिसमे टीम सफल नहीं हो पाई। विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को अच्छा खेल खेलने के लिए मुख्य अतिथि पांडे ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पुरस्कृत किया । आयोजक मंडल को भी बहुत कम संसाधनों में अच्छा टूर्नामेंट करने के लिए भी बधाई दी ।

यह भी पढ़ें 👉  क्षेत्रीय दलों की एकजुटता व महिला सशक्तिकरण राज्य में बड़े राजनीतिक बदलाव का बनेगी आधार: उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी

Select Language

Advertisement