Connect with us

देहरादून

देहरादून में विरोध प्रदर्शन, लाठीचार्ज और पथराव

Published

on

खबर शेयर करें 👉

भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक मामले में हजारों युवाओं ने लगाया जाम
देहरादून।
लोक सेवा आयोग की भर्तियों में पेपर लीक मामले के विरोध में गुरुवार को हजारों लोग देहरादून की सड़कों पर आ गए। युवाओं ने जाम लगाया।और यातायात ठप कर दिया। पुलिस फोर्स को युवाओं पर लाठीचार्ज करना पड़ा।।विरोध में पथराव भी हुआ।
देहरादून में गुरुवार को भी गांधी पार्क के सामने युवाओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। युवाओं ने कहा कि नकलरोधी कानून आने के बाद ही कोई भी भर्ती परीक्षा कराई जाए। विरोध प्रदर्शन के चलते दिनभर अफरा तफरी और।जाम लगा रहा। घंटाघर से राजपुर रोड की तरफ ट्रैफिक जाम हो गया। युवाओं ने पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कर मांग उठाई।
गांधी पार्क से घंटाघर पहुंचे युवाओं पर लाठीचार्ज किया। आक्रोशित युवाओं की भीड़ ने भी पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। उत्तराखंड बेरोजगार संघ के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश सिंह ने कहा कि सभी परीक्षाओं में जमकर धांधली हुई
है। धांधली की वजह से तमाम परीक्षाएं निरस्त हुई हैं। पुलिस, पटवारी, वन।क्षेत्राधिकारी, लोअर पीसीएस, अपर पीसीएस, आरओ, एआरओ, पीसीएस जे,।प्रवक्ता एई, जेई की परीक्षाएं दे चुके युवा बेरोजगार घूम रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  थराली: सेना की CSD कैंटीन के जवान पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप; सोशल मीडिया लाइव के बाद मामला दर्ज, जवान गिरफ्तार

प्रीतम और अग्रवाल को झेलना पड़ा विरोध
गांधी पार्क में बेरोजगार युवाओं से मिलने पहुंचे चकराता विधायक प्रीतम।सिंह को युवाओं ने घेरा और गो बैक के नारे लगाए। मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल।को भी युवाओं के आक्रोश का सामना करना पड़ा।

Select Language

Advertisement