Connect with us

देहरादून

विकासनगर में युवक का घर से अपहरण, 1 लाख की फिरौती मांगने वाले 5 बदमाश गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

विकासनगर के भोजावाला में युवक का अपहरण कर फिरौती मांगने वाले गैंग का पर्दाफाश। पुलिस ने 5 बदमाशों को दबोचा और युवक को सकुशल बरामद किया। पूरी खबर पढ़ें।

विकासनगर (देहरादून): उत्तराखंड के विकासनगर स्थित भोजावाला क्षेत्र में सनसनीखेज अपहरण का मामला सामने आया है। यहाँ कुछ बदमाशों ने एक युवक को उसके घर से ही जबरन अगवा कर लिया। अपहरण के बाद बदमाशों ने युवक की मां को फोन कर एक लाख रुपये की फिरौती मांगी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न केवल युवक को सकुशल बरामद किया, बल्कि पांच आरोपियों को भी सलाखों के पीछे भेज दिया है।
मारपीट कर गाड़ी में डाला
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, सोमवार शाम करीब पांच बजे एक कार में सवार होकर कुछ युवक पुष्पा देवी के घर पहुंचे। बदमाशों ने घर में घुसकर उनके बेटे शक्ति पुंडीर के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद वे उसे जबरन अपनी कार में डालकर ले गए। आरोपियों ने खुद को एक संगठन से जुड़ा बताया था और उनके साथ एक युवती भी शामिल थी।
फिरौती के लिए दी धमकी
अपहरण करने के बाद आरोपियों ने पुष्पा देवी को फोन किया और बेटे की जान के बदले एक लाख रुपये की मांग की। पैसे न देने पर युवक को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। पीड़िता ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाल विनोद गुसाईं ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमों का गठन किया गया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की गई।
नशे के नाम पर ब्लैकमेलिंग का खेल
पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पकड़े गए आरोपी अक्सर नशे के आदी लोगों को अपना निशाना बनाते हैं। वे लोगों को नशे के झूठे मामले में जेल भेजने की धमकी देकर उनसे मोटी रकम वसूलते थे। इस मामले में पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल वाहन भी बरामद किया गया है।

Select Language

Advertisement