Connect with us

उधमसिंह नगर

ऊधम सिंह नगर: बच्चा चोरी के शक में महिला को खंभे से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड के रुद्रपुर में बच्चा चोरी के शक में मानसिक रूप से बीमार महिला की बेरहमी से पिटाई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को भीड़ से छुड़ाया। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

रुद्रपुर: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के ठाकुर नगर में बच्चा चोरी के शक में एक महिला को भीड़ ने बेरहमी से पीट दिया। आक्रोशित लोगों ने महिला को बिजली के पोल से बांधकर उस पर लात-घूंसे बरसाए।
घटना रविवार सुबह करीब 11 बजे की है, जब ठाकुर नगर के मैदान में कुछ बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान वहां पहुंची एक महिला बच्चों को अपने साथ चलने के लिए कहने लगी। महिला की इस संदिग्ध हरकत को देखकर वहां मौजूद माता-पिता सतर्क हो गए और देखते ही देखते ‘बच्चा चोरी’ का शोर मच गया।
शोर मचते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और महिला को पकड़ लिया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोग और कुछ स्थानीय महिलाएं उस पर थप्पड़ और लात-घूंसे चला रहे हैं। सूचना मिलने पर एसएसआई महेश कांडपाल के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
भीड़ का गुस्सा इतना अधिक था कि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद कुछ लोग महिला पर हाथ उठाते रहे। हालांकि, पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद भीड़ को शांत कराया और महिला को सुरक्षित बचाकर थाने ले आई। पुलिस जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि महिला मानसिक रूप से बीमार है।
ट्रांजिट कैंप पुलिस के अनुसार, महिला पिछले 4-5 दिनों से इलाके में घूम रही थी। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थी, जिसकी जानकारी स्थानीय लोगों को नहीं थी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर चल रही खबरें कि पुलिस के सामने पिटाई हुई, वे पूरी तरह सही नहीं हैं; पुलिस ने मौके पर पहुँचते ही महिला को सुरक्षित निकाला।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement