Connect with us

उत्तराखण्ड

लाठीचार्ज के विरोध में पूर्व सीएम हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा बैठे धरने पर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरीश रावत की तबियत बिगड़ी, एम्बुलेंस में लेटाया, कांग्रेस का धरना जारी

देहरादून। गुरुवार को देहरादून में बेरोजगारों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत धरने पर बैठे। अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई और एम्बुलेंस में लेटना पड़ा। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ धरना शुरू कर दिया है।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा की यह प्रदेश के युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है, युवाओं पर लाठीचार्ज करना ठीक नहीं है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा का कहना है कि सरकार भर्ती परीक्षाओं में जांच पूरी हुए बिना ही दोबारा परीक्षाएं करवा रही है, जोकि ठीक नहीं है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि बीते रोज हजारों की संख्या में बेरोजगार युवाओं ने सरकार से मात्र यही मांग रखी थी कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक भर्ती परीक्षाओं को सरकार ना करें, लेकिन सरकार जिद पर अड़ी है और बेरोजगारों के साथ अन्याय कर रही है, जिसकी जितनी निंदा की जाए उतना कम है ।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि हमारी सरकार से मांग है की गिरफ्तार किए गए बेरोजगारों के ऊपर लगाए गए मुकदमे को सरकार वापस ले और जिन लोगों ने बीते रोज़ अनशन स्थल पर पथराव किया उसकी निष्पक्ष जांच करे ।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल सेल टैक्स कार्यालय के समीप युवक 25 मीटर गहरे नाले में गिरा

Select Language

Advertisement