Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

बागेश्वर में शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी, पति को भेजी वीडियो रिकॉर्डिंग

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर के कपकोट में प्रेम विवाह के एक महीने बाद ही नवविवाहिता ममता ने लगाई फांसी। कदम उठाने से पहले पति को भेजी थी सुसाइड वीडियो रिकॉर्डिंग। पुलिस जांच जारी।

बागेश्वर: उत्तराखंड के बागेश्वर जनपद अंतर्गत कपकोट थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां ग्राम गढ़िया तोली में एक नवविवाहिता ने अपने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 22 वर्षीय ममता गढ़िया के रूप में हुई है। ममता ने महज एक महीने पहले ही प्रेम विवाह किया था। इस आत्मघाती कदम के बाद से दोनों परिवारों में गहरा शोक छा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार ममता गढ़िया ने बुधवार देर रात करीब साढ़े बारह बजे अपने कमरे में फांसी लगाई। कदम उठाने से ठीक पहले ममता ने अपने पिता के फोन से पूरी घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग बनाई। उसने यह रिकॉर्डिंग दिल्ली में नौकरी कर रहे अपने पति पवन गढ़िया को भेज दी। रिकॉर्डिंग देखते ही पति ने तुरंत अपने ससुराल वालों को फोन पर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए, जहां ममता फंदे से लटकी मिली।
परिजनों ने ममता को तुरंत फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों के अनुसार ममता और पवन पिछले दो वर्षों से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों ने एक महीने पहले ही आपसी सहमति से प्रेम विवाह किया था। ममता उच्च शिक्षित थी और एमए की पढ़ाई के साथ डीएलएड भी कर चुकी थी। वह रविवार को ही अपने पिता देव सिंह के घर आई हुई थी। जांच में पता चला है कि ममता ने पांच महीने पहले भी जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मायके और ससुराल पक्ष की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बागेश्वर भेजा गया। शुरुआती जांच में पुलिस पति-पत्नी के बीच फोन पर किसी बात को लेकर कहासुनी होने की आशंका जता रही है। फिलहाल मायके पक्ष की ओर से पुलिस को कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement