Connect with us

नैनीताल

शराब की खाली बोतल के बदले मिलेंगे 10 रुपये

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पर्यटन नगरी नैनीताल में जिला प्रशासन ने की अनूठी पहल

नैनीताल। नैनीताल में शराब की खाली बोतल के बदले में अब 10 रुपये मिलेंगे। शराब की खाली बोतलों को जहां-तहां फेंकने पर नियंत्रण लगाने के लिए नैनीताल जिला प्रशासन ने अनूठी पहल की है। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में वेस्टेज प्लास्टिक की बैठक में यह निर्णय हुआ है। जिलाधिकारी ने कहा कि नैनीताल को पर्यटन की दृष्टि से स्वच्छ बनाने के लिए सबको साथ मिलकर कार्य करना होगा। शराब की बोतलों पर क्यूआर कोड लगवाएं। खरीदी हुई बोतल पुनः संबंधित दुकानों पर बने वेस्ट मैटेरियल कलेक्शन सेंटर पर वापस करने पर 10 रुपये उपभोक्ता को वापस दिलाएं। यदि कोई अन्य व्यक्ति क्यूआर अंकित बोतल को संबंधित कलेक्शन सेंटर पर जमा करता है तो उसे भी 10 रुपये मिलेंगे।

Select Language

Advertisement