Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार में मुस्लिम परिवार ने अपनाया सनातन धर्म, चंडीघाट पर कराई घर वापसी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार के चंडीघाट पर तीर्थ सेवा न्यास के तत्वावधान में पीलीभीत के एक परिवार और सहारनपुर के युवक ने वैदिक रीति-रिवाज से सनातन धर्म में घर वापसी की।

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार के चंडीघाट पर एक विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के पीलीभीत निवासी एक परिवार और सहारनपुर के एक युवक ने मुस्लिम धर्म छोड़कर सनातन धर्म में ‘घर वापसी’ की। यह पूरा कार्यक्रम तीर्थ सेवा न्यास के तत्वावधान में तीर्थाचार्य संत राम विशाल दास महाराज के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान वैदिक रीति-रिवाज के अनुसार गंगा स्नान, यज्ञ-हवन और नामकरण संस्कार कराया गया। पीलीभीत निवासी माहिद, उनकी पत्नी सबीना बीबी और उनके तीन बच्चों ने सनातन धर्म स्वीकार किया। धार्मिक विधि-विधान के बाद माहिद का नाम मोहित, सबीना बीबी का नाम खुशी, उनके दोनों पुत्रों का नाम रोशन व रोहन और पुत्री का नाम अनन्या रखा गया।
इसी कार्यक्रम में सहारनपुर निवासी इब्राहिम ने भी सनातन धर्म अपनाया, जिन्हें नामकरण संस्कार के बाद विराट पुंडीर नया नाम दिया गया। यज्ञ-हवन का अनुष्ठान आचार्य कुलदीप विद्यार्थी और मुकेश शास्त्री द्वारा पूरा कराया गया। उपस्थित संतों और श्रद्धालुओं ने नए सनातनियों पर पुष्पवर्षा कर और माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।
तीर्थ सेवा न्यास की ओर से सभी लोगों को घर वापसी का प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। संत राम विशाल दास महाराज ने कहा कि सनातन धर्म केवल एक पूजा-पद्धति नहीं, बल्कि सत्य, संस्कार और कर्तव्य से जोड़ने वाली जीवन-दृष्टि है।

Select Language

Advertisement