Connect with us

देहरादून

रामपुर तिराहा में CM धामी ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, की कई बड़ी घोषणाएं

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामपुर तिराहा कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ई-लाइब्रेरी, संग्रहालय विस्तार और प्रतिमाओं की स्थापना की घोषणाएं कीं।

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुजफ्फरनगर स्थित रामपुर तिराहा शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर बलिदानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शुक्रवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर वीरों के त्याग को याद किया। इस दौरान उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान और स्मृतियों को संजोने के लिए कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि राज्य आंदोलन के जिन शहीदों की प्रतिमाएं अभी तक स्थापित नहीं हो सकी हैं, उनकी मूर्तियां उनके पैतिक गांव या निवास क्षेत्र में लगाई जाएंगी। इसके अलावा रामपुर तिराहा स्थित राज्य अतिथि गृह का उच्चीकरण किया जाएगा। स्मारक परिसर के पुस्तकालय को अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी में बदला जाएगा और संग्रहालय का विस्तार कर उसमें उत्तराखंड के पारंपरिक वाद्य यंत्रों, वेशभूषा और लोक संस्कृति को शामिल किया जाएगा।
अपने संबोधन में सीएम धामी ने 1 और 2 अक्टूबर 1994 की रात रामपुर तिराहा में हुई घटना को राज्य इतिहास का अत्यंत पीड़ादायक अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों के त्याग और बलिदान के बदौलत ही आज पृथक उत्तराखंड राज्य का निर्माण हो सका है। सरकार आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके तहत सरकारी सेवाओं में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक के लिए भूमि दान करने वाले स्व. पंडित महावीर शर्मा और कठिन समय में आंदोलनकारियों की मदद करने वाले स्थानीय लोगों का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शहीदों के सपनों का समृद्ध और सशक्त उत्तराखंड बनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में राज्य आंदोलनकारी मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement