Connect with us

उधमसिंह नगर

खटीमा: सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, लोगों के बीच पहुंच सुनीं समस्याएं

Published

on

खबर शेयर करें 👉

खटीमा के झनकट में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अचानक अपना काफिला रुकवाकर ग्रामीणों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।

खटीमा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार सुबह खटीमा क्षेत्र के झनकट में जनसेवा का एक अनूठा उदाहरण पेश किया। नानकमत्ता में आयोजित कार्यक्रम में जाते समय उन्होंने सड़क किनारे खड़े स्थानीय लोगों को देखकर तुरंत अपना काफिला रुकवा दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री खुद अपनी गाड़ी से उतरकर आम जनता के बीच पहुंचे और बेहद आत्मीयता से उनका हालचाल जाना।
अचानक प्रदेश के मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर स्थानीय नागरिक और ग्रामीण बेहद उत्साहित नजर आए। इस दौरान ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को अपनी विभिन्न क्षेत्रीय समस्याओं और मांगों से संबंधित प्रार्थना-पत्र सौंपे। मुख्यमंत्री ने खुद उन सभी पत्रों को पढ़ा और लोगों से उनकी परेशानियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने मौके पर ही मौजूद संबंधित अधिकारियों को सभी समस्याओं पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना प्रशासनिक अधिकारियों की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।
बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आम जनता की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने दोहराया कि हमारी सरकार जनसेवा के लिए समर्पित है और हमेशा प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के साथ मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री के इस सहज व्यवहार की स्थानीय लोगों में काफी सराहना हो रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement