Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी होंगे मुख्य अतिथि

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल का सम्मेलन आयोजित होगा। सीएम पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

हल्द्वानी। आगामी 9 अक्टूबर को प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तराखंड की ओर से विशाल प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस भव्य कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वहीं नैनीताल-ऊधमसिंह नगर के सांसद अजय भट्ट और कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मेलन में उपस्थित रहेंगे।
व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस महासम्मेलन में राज्य के सभी 13 जिलों से करीब 250 प्रमुख व्यापारी प्रतिनिधि भाग लेंगे। उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून, हरिद्वार, काशीपुर और पिथौरागढ़ सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में व्यापारी और महिला प्रतिनिधि सम्मेलन में पहुंचेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे नगर निगम हल्द्वानी के पास से निकाली जाने वाली एक भव्य व्यापारी रैली के साथ होगी।
सम्मेलन का आयोजन राजकीय मेडिकल कॉलेज के सभागार में किया जाएगा, जहां पंजीकरण के बाद पहला सत्र शुरू होगा। प्रथम सत्र में प्रदेश भर से आए व्यापारी प्रतिनिधि अपनी समस्याओं और व्यापारिक मांगों को पटल पर रखेंगे और महत्वपूर्ण प्रस्तावों का अनुमोदन करेंगे। इसके बाद दूसरे सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा और व्यापार मंडल की विशेष स्मारिका का विमोचन संपन्न होगा।
व्यापारिक संगठन के पदाधिकारियों को उम्मीद है कि इस सम्मेलन के जरिए व्यापारियों की लंबित समस्याओं का समाधान सरकार स्तर पर जल्द से जल्द संभव हो सकेगा। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चयनित व्यापारी प्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान कार्यकारी अध्यक्ष अनिल गोयल, महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा और मदन फर्त्याल सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में वाहन स्वामियों को बड़ी राहत: manual फिटनेस जांच व्यवस्था 30 जून 2027 तक बहाल

Select Language

Advertisement