Connect with us

नैनीताल

नैनीताल: कैमल्स बैक पहाड़ी में भीषण जंगल की आग लगी, देखें वीडियो

Published

on

खबर शेयर करें 👉

(कमल जगाती)
नैनीताल)। नैनीताल में कैमल्स बैक पहाड़ी में भीषण जंगल की आग लग गई है। इस क्षेत्र में पहले भी शरारती तत्वों ने आग लगाई थी, जिससे वनस्पति समेत वन्यजीवों का नुकसान हुआ था।
नैनीताल में आज शाम से कैमल्स बैक पहाड़ी के जंगल मे आग लग गई। नैनीताल से कालाढूंगी रोड में बारह पत्थर के समीप की कैमल्स बैक पहाड़ी में आग लग गई। तेज हवा चलने से आग तेजी से फैल गई। आग लगभग 6 बजे से शुरू हुई, लेकिन उस क्षेत्र में आबादी और लोगों के नहीं होने से उसपर काबू नही किया गया। आग बढ़ने से पर्यावरण प्रेमियों में चिंता बढ़ गई और वन महकमे को सूचित किया गया। लेकिन खबर लिखे जाने तक वन विभाग का कोई कर्मचारी या दमकल विभाग वहां आग बुझाने के लिए नहीं पहुंचा था।

यह भी पढ़ें 👉  स्वावलंबी और समर्थ समाज निर्माण के प्रेरक पं. दीनदयाल उपाध्याय

Select Language

Advertisement