Connect with us

हरिद्वार

पटाखा गोदाम में आग लगने के बाद की देखें फोटो और वीडियो, 3 लोगों की जिंदा जलकर हो गई मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुड़की में बना था पटाखा गोदाम, 3 लोग झुलसे हैं, अस्पताल में भर्ती

हरिद्वार। रुड़की कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र में इमली रोड पंचायती धर्मशाला के पीछे स्थित आलोक जिंदल की पटाखों में गोदाम में अचानक आग लगने से हुए विस्फोट के कारण
एक पटाखा गोदाम में आग लग गई। गोदाम बादशाह होटल के सामने है। गोदाम लगने से 3 लोगों की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं। पुलिस ने दो घायलों को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।एसएसपी अजय सिंह समेत पुलिस प्रसाशन के अधिकारी मौके पर हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। हादसे में अदनान पुत्र समीर अहमद, निवासी मच्‍ची मौहल्‍ला, उम्र 15 साल और अरमान पुत्र शफीक अहमद, निवासी इमली रोड, उम्र 16 साल जले हैं। एक व्यक्ति की अभी पहचान नहीं हो सकी है। सूरज पुत्र राजकुमार, निवासी रामनगर, उम्र 23 साल और नीरज, निवासी ढंडेरा, उम्र 22 साल और आयुष झुलसे हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। घटना सुबह 11 बजे की बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार हरकी पैड़ी क्षेत्र जीरो जोन, वाहनों की आवाजाही बंद, स्थानीय लोग परेशान
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement