Connect with us

उत्तराखण्ड

हरिद्वार के लोग दो दिन में गटक गए 3 करोड़ की शराब

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नए साल के जश्न में अकेले हरिद्वार सर्किल में सवा करोड़ की शराब के जाम छलके

हरिद्वार। हरिद्वार धर्मनगरी है। नगर निगम क्षेत्र ड्राई यरिया है। लेकिन शराब पीने के शौकीन यहां भी कम नहीं हैं। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है नए साल के जश्न में हरिद्वार सर्किल में सवा करोड़ की शराब पी गई, जबकि जिले में 3 करोड़ की शराब खप गई।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ और चम्पावत पुलिस ने 5 किलो 647 ग्राम चरस के साथ छह लोग पकड़े


जिला आबकारी अधिकारी प्रभा शंकर मिश्रा ने बताया कि नए साल के दौरान लगभग 30,000 बोतलें अंग्रेजी जबकि 28000 देसी की बोतलें बिक गई। जिले में 130 ठेके हैं। हरिद्वार में रुड़की और लक्सर से ज्यादा शराब पी गई। जिला आबकारी अधिकारी प्रभा शंकर मिश्रा का कहना है कि पथरी शराब कांड के बाद जिले में अवैध शराब का कारोबार काफी हद तक कम हो गया है। जिसके कारण इस बार जिले में अंग्रेजी और देसी शराब की अधिक बिक्री हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  घरेलू सत्र के क्रिकेट टूर्नामेंट में 16 से 27 अक्टूबर तक मैच देहरादून के मैदानों पर खेले जाएंगे

Select Language

Advertisement