Connect with us

नैनीताल

बॉलीवुड अभिनेत्री सामंथा देवा ने नैनीताल में की वेब सीरीज की शूटिंग

Published

on

खबर शेयर करें 👉

(कमल जगाती)
नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल में आज वैब सीरीज की शूटिंग हुई जिसमें प्रभुदेवा की बेटी सामंथा समेत स्थानीय बच्चों ने भी अपनी भूमिका निभाई। बॉलीवुड कलाकार वरुण धवन भी फ़िल्म में जल्द अपना रोल अदा करेंगे।
नैनीताल शहर, भीमताल और रामगढ़ में एक वैब सीरीज की शूटिंग चल रही है। इस फ़िल्म में बॉलीवुड के कलाकार वरुण धवन और एक्टर सामंथा देवा मुख्य रोल निभा रहे हैं। बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु इन दिनों नैनीताल में हैं। बुधवार शाम को सामंथा नैनीताल के बड़ा बाजार क्षेत्र में खरीदारी करती दिखीं थी। सामंथा के प्रशंसकों ने उन्हें पहचान लिया और उसके बाद उनके कुछ वीडियो भी सामने आए। सामंथा अपनी आगामी वैब सीरीज सिटाडेल की शूटिंग के सिलसिले में नैनीताल पहुंची हैं। नैनीताल के अलावा वैब सीरीज की शूटिंग भीमताल और रामगढ़ क्षेत्र में भी हो रही है। वैब सीरीज में बतौर हीरो वरुण धवन मुख्य भूमिका में हैं। यह पूरी कहानी एक अमेरिकी वैब सीरीज का सीक्वल है, जिसमें बॉलीवुड हीरो वरुण धवन एक जासूस की भूमिका निभा रहे हैं। वरुण भी कुछ दिनों में नैनीताल में हो रही शूटिंग में अपना रोल अदा करेंगे। सामंथा के ‘द फैमिली मैन’ वैब सीरीज में दमदार अभिनय के बाद उसकी डिमांड बॉलीवुड में अचानक बढ़ गई। बताया जा रहा है कि सामंथा कलाकार और डांसर प्रभु देवा कि बेटी हैं। बुधवार को फ़िल्म की शूटिंग मल्लीताल की तल्ली बाजार और कमेटी लाइन में हुई जहां सामंथा का रोल शूट किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  एएलएच ध्रुव मार्क 3 हेलीकाप्टर कोच्चि एयरपोर्ट पर मुख्य रनवे के पास दुर्घटनाग्रस्त

Select Language

Advertisement