Connect with us

देहरादून

टिहरी के कीर्तिनगर में नदी में डूबा युवक, SDRF ने किया शव बरामद

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। आज दिनाँक 07 मार्च 2023 को थाना कीर्तिनगर द्वारा SDRF टीम को सूचना दी गयी कि कीर्तिनगर में एक व्यक्ति अलकनंदा नदी में डूब गया है।

उक्त सूचना पर श्रीनगर में व्यवस्थापित SDRF टीम HC अजय बिष्ट के हमराह त्वरित रेस्क्यू हेतु मौके के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम को घटनास्थल पर स्थानीय लोगों द्वारा अवगत कराया गया कि सम्भवतः,उक्त व्यक्ति मछली पकड़ने के लिए नदी में गया था और अनियंत्रित होने से गहरे पानी में जाने से नदी में डूब गया।

यह भी पढ़ें 👉  लक्ष्मणझूला मस्तराम बाबा घाट पर नहाने वक्त महिला गंगा में डूबी

SDRF टीम द्वारा मोके पर सर्च ऑपरेशन चलाते हुए सिविल पुलिस व स्थानीय लोगों के साथ मिलकर नदी में से उक्त व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया तत्पश्चात बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  डोईवाला-कुआंवाला के दडेश्वर मंदिर के समीप तीन वाहन आपस में टकराए, 3 लोगों की मौत

मृतक का विवरण:-
दीपू दास उम्र 48 वर्ष R /o मलेथा

SDRF टीम:-

  1. हे0का0 अजय बिष्ट
  2. का0 विकास गुसाईं
  3. का0 देवेन्द्र पांडेय
  4. का0 प्रीतम नेगी
  5. का0 नरेन्द्र सिंह
  6. पेरामेडिक्स प्रवीण
  7. चालक मनोज सिंह

Select Language

Advertisement