Connect with us

उधमसिंह नगर

चिकन बिरयानी मांगी, परोस दी प्रतिबंधित मांस की, हंगामा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुदपुर की घटना, वीडियो वायरल, इंदिरा चौक स्थित एक ढाबे के मामला

रुद्रपुर। इंदिरा चौक स्थित ढाबे में बिरयानी खाने गए शिवनगर निवासी युवक को प्रतिबंधित मांस की बिरयानी परोस दी गई। इससे काफी हंगामा हुआ और वीडियो वायरल हो गया।
शिवनगर निवासी हरविंदर मंडल ने बताया कि वह शुक्रवार रात इंदिरा चौक स्थित एक ढाबे पर बिरयानी खाने गया हुआ था। इस दौरान उसने 250 ग्राम बिरयानी ली। जब बिरयानी परोसी गई तो उसे वह संदिग्ध लगी। जिस पर उसने एक अन्य व्यक्ति से उस संबंध में पूछा तो उसने बताया कि यह प्रतिबंधित मांस की बिरयानी है।
इस घटना से शहर के हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश है। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पीड़ित ने अभी तक पुलिस से शिकायत नहीं की है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement