Connect with us

हरिद्वार

गंगा में कूदकर महिला ने दी जान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

दो साल पहले हुई थी शादी, 4 माह का है बच्चा
हरिद्वार। खड़खड़ी क्षेत्र की विवाहिता ने गंगा में कूदकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
पुलिस के मुताबिक डॉली पत्नी विनीत सैनी निवासी नई बस्ती खड़खड़ी ने वीआईपी घाट के पास केबिल पुल से गंगा में छलांग लगा दी। सूचना पर रोड़ीबेलवाला चौकी प्रभारी प्रवीण रावत टीम मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से पुलिस ने रोडीबेलवाला चौकी के पीछे आस्था पथ घाट से बाहर उसे बाहर निकाल लिया। तत्काल मेला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शहर कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि दो साल पहले ही डॉली की शादी हुई थी। उसका चार माह का बच्चा है। उसका पति का पंतदीप पार्किंग में ढाबा चलाता है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार: भीमगोडा-खड़खड़ी के लोग रहें सावधान! पत्रकार कालू वर्मा के घर में घुसा चोर, रंगे हाथ पकड़ा गया

Select Language

Advertisement