Connect with us

स्वास्थ्य

कैंसर के 14 लाख 42 हजार मरीज मिले, बीमारी की यह है बड़ी वजह

Published

on

खबर शेयर करें 👉

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए साल भर के कैंसर मरीजों के आंकड़े

नई दिल्ली। भारत में कैंसर की बीमारी तेजी से बढ़ रही है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार वर्ष 2022 में कैंसर के 14 लाख 42 हजार 180 मरीज सामने आए हैं। वर्ष 2021 में यह आंकडा 14,26,447 था। इससे पूर्व वर्ष 2020 में कैंसर के 13,92,179 मामले सामने आए थे। इस प्रकार कैंसर के मामले बढ़ने से तमाम नीति निर्माता व विशेषज्ञ चिन्तित हैं।
कैंसर एक जानलेवा बीमारी है। भारत में इस बीमारी का लगातार बढ़ना चिन्ता का बड़ा कारण बना हुआ है। इस बीमारी के लगातार बढ़ते रहने से भारत सरकार का स्वास्थ्य मंत्रालय व तमाम विशेषक्ष चिन्तित हैं। सरकार तमाम तरह के प्रयोग करके भी इस बीमारी से निजात पाने में विफल साबित हो रही है। सरकार का प्रयास है कि वर्ष 2047 तक तक भारत को कैंसर मुक्त बना दिया जाए, किन्तु मरीजों की बढ़ती हुई संख्या इस योजना को चुनौती दे रही है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भारतीयों की बदलती हुई जीवन शैली कैंसर के मामले बढ़ने का प्रमुख कारण है। खान पान से लेकर हमारी दिनचर्या तक सब कुछ बदल रही है। इसी बदलाव के कारण कैंसर की जानलेवा बीमारी समेत अनेक बीमारियां बढ़ती ही जा रही हैं। अधिकारी ने बताया कि भारत सरकार वर्ष 2047 तक देश को कैंसर मुक्त करने की योजना पर काम कर रही है। इसके लिए अनेक प्रकार के अनुसंधान किए जा रहे हैं।
प्राइवेट अस्पतालों में कैंसर का ईलाज बहुत महंगा है। आम जनता की मदद करने के मकसद से भारत सरकार ने देशभर में ऐसे 39 सरकारी अस्पताल चिन्हित कर रखे हैं, जहां कैंसर का मुफ्त में ईलाज किया जाता है।

Select Language

Advertisement