Connect with us

उत्तराखण्ड

बड़कोट किरसाली मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, घायल रेस्क्यू

Published

on

खबर शेयर करें 👉

उत्तरकाशी। आज दिनाँक 20 मार्च 2023 को थाना बड़कोट द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि किरसाली मार्ग पर एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होने से लगभग 50 मीटर नीचे नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
उक्त सूचना प्राप्त होते ही ASI मनीष चौहान के हमराह SDRF टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर महिंद्रा पिकअप वाहन (UK07CA-0530) रोड से 50 मीटर नीचे खाई में गिरा हुआ था जिसमें वाहन चालक ही सवार था। 
SDRF टीम द्वारा घायल वाहन चालक को स्थानीय लोगों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट पहुँचाया गया।
*घायल व्यक्ति का विवरण:-* वाजिद उम्र 22 साल निवासी विकासनगर।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट विस्तार: प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैड़ा को मिले भारी-भरकम विभाग, समर्थकों में कहीं खुशी कहीं गम
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement