Connect with us

उत्तराखण्ड

यूकेएसएसएससी परीक्षा घोटाले के मास्टरमाइंड हाकम सिंह की हरिद्वार में सम्पत्ति कुर्क

Published

on

खबर शेयर करें 👉

156 वर्गमीटर के दो भूखंडों पर फ्लैट बनाने की थी योजना

हरिद्वार। जिला प्रशासन ने यूकेएसएसएससी परीक्षा घोटाले के मास्टरमाइंड हाकम सिंह की हरिद्वार में भी 80 लाख रुपये की संपत्तियों को कुर्क कर दिया। हरिद्वार तहसीलदार को संपत्ति का रिसीवर नियुक्त किया है।
उत्तराखंड एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल की रिपोर्ट और जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे के आदेश पर कार्रवाई की गई है। एसटीएफ के इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ने बताया कि हाकम सिंह ने पिछले साल यहां 78-78 वर्गमीटर के दो प्लॉट लिए थे। यहां फ्लैट बनाने की तैयारी थी। जमीन का बाजार मूल्य 80 लाख रुपए बताया जा रहा है। तहसीलदार रेखा आर्य ने बताया कि डीएम के आदेश के बाद संपत्ति कुर्क कर ली गई है। संपत्ति पर नोटिस भी चस्पा कर दिया गया है।

Select Language

Advertisement