Connect with us

हरिद्वार

49.40 ग्राम चरस के साथ कनखल पुलिस ने दबोचा तस्कर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

जगजीतपुर चौकी प्रभारी देवेंद्र तोमर के नेतृत्व में टीम ने की कार्रवाई

हरिद्वार। कनखल क्षेत्र में पुलिस ने एक चरस तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 49.40 ग्राम चरस बरामद की गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है। कनखल थाना अध्यक्ष नरेश राठौड़ ने बताया कि जगजीतपुर चौकी प्रभारी देवेंद्र ‌स‌िंह तोमर मंगलवार की रात पुलिस कर्मियों के साथ शांति व्यवस्था को लेकर गश्त कर रहे थे। इसी बीच उन्हें जमालपुर से जियापोता की तरफ जाते हुए ग्राम गाडोवाली जाने वाले तिराहे पर एक व्यक्ति पर नजर पड़ी जो पैदल आ रहा था पुलिस को देखते ही वह मुड़कर भागने लगा। इसके बाद उसे घेराबंदी कर दबोच लिया गया तलाशी लेने पर उसके पास से चरस बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना सोनू निवासी दीनदयाल पार्किग झुग्गी झोपड़ी रोड़ीबेलवाला बताया। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement