Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों के साथ रैगिंग

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कॉलेज प्रबंधन की एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक, सीनियर छात्रों को हास्टल और कोर्स से बाहर करने का फैसला

हल्द्वानी। मेडिकल कॉलेज के मैस में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों के साथ रैगिंग का नया मामला सामने आया है। कॉलेज प्रबंधन टीम को सीसीटीवी फुटेज में घटना की पुष्टि होने पर कॉलेज प्रबंधन ने एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक बुलाई गई। इसमें जूनियर और सीनियर छात्रों के पक्ष को सुना गया। अब सीनियर छात्रों को हास्टल और कोर्स से बाहर करने का फैसला किया गया है। आर्थिक जुर्माना भी लगाया जाएगा।
मेडिकल कालेज में रैगिंग का मामला बीती 25 मार्च का है। शाम करीब साढ़े चार बजे एमबीबीएस-2022 बैच के छात्र मैस में पहुंचे थे। यहां पर वर्ष-2021 के तीन सीनियर छात्र मौजूद थे। बताया जाता है कि तीन सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों के साथ अभद्र व्यवहार किया। इस दौरान हंगामा भी हुआ। इससे एक छात्र की घबराने के साथ उसकी हालत बिगड़ गई। मैस के पास मौजूद सुरक्षा कर्मियों कालेज प्रबंधन को मामले की जानकारी दी। कालेज प्राचार्य समेत अन्य प्रबंधन से जुड़े लोग मौके पर पहुंचे। मेडिकल काॅलेज प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी कहते हैं कि मामले में शिकायत नहीं हुई थी, लेकिन विषय की गंभीरता को देखते हुए कदम उठाया गया। सीसीटीवी फुटेज को देखा गया। इसमें घटना का विस्तार से पता चला है। जूनियर छात्र एक लाइन में चलते भी हुए दिख रहे हैं। इसके बाद अनुशासन समिति की बैठक बुलाई गई। फिर एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक बुलाई। इसमें जूनियर और सीनियर छात्रों के पक्ष को सुना गया। सभी विधिक पहलू को देखने के साथ कार्रवाई का फैसला किया गया।
एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक में एक सीनियर छात्र को छह माह के लिए हास्टल और कोर्स से बाहर करने का फैसला लिया गया है। दो अन्य छात्रों को छह महीने हास्टल और एक महीने कोर्स से बाहर करने का फैसला किया गया है। तीनों सीनियर छात्रों पर 25-25 हजार का आर्थिक जुर्माना भी लगाया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement