Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग ने पूर्व में रद्द भर्ती परीक्षाओं को दोबारा कराने को दी हरी झंडी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग ने पूर्व में रद्द की गई भर्ती परीक्षाओं को दोबारा कराने को हरी झंडी दे दी है। आयोग ने मध्य मई में सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा कराने का निणर्य लिया है।
भर्ती परीक्षाओं में घपले के बाद यूकेएसएसएससी ने तीन परीक्षाओं को दिसंबर, 22 में रद कर दिया था। रद की गई सचिवालय रक्षक के 33, स्नातक स्तरीय के 933 और वन दारोगा के 316 पदों के लिए सवा दो लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। दोबारा आयोजित परीक्षाओं में पूर्व में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को ही परीक्षा में बैठने की इजाजत दी जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement