Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी: स्कूटी सवार की डंपर की चपेट में आने से मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी: हल्द्वानी में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे ऐसे में एक और स्कूटी सवार की अनियंत्रित डंफर की चपेट में आने से एसटीएच में उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार धनपुरी, देवलचौड़ निवासी 45 वर्षीय नवीन सिंह पुत्र भुवन सिंह दरम्वाल बीती शाम स्कूटी पर सवार होकर किसी काम से रामपुर रोड में जा रहा था। वह देवलचौड़ चौराहे से कुछ आगे पहुंचा ही था कि तभी अनियंत्रित गति से आ रहे डंपर ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। इससे नवीन काफी दूर जा छिटका और बुरी तरह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  विवाहिता की डायरी ने खोला मौत का राज, सुनकर हैरान हो जाएंगे आप

अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टीपीनगर चौकी पुलिस का कहना है कि आरोपी डंपर चालक की तलाश की जा रही है।

Select Language

Advertisement