Connect with us

उत्तराखण्ड

देर रात दुकानों में लगी आग, लाखों के नुकसान का अनुमान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर/उधमसिंहनगर- शहर के गल्ला मंडी क्षेत्र में बीती देर रात आग लगने से दो दुकानें जलाकर राख हो गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग ने मौके पर पहुंच बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग से लाखों के नुकसान होने की बात कही जा रही है
जानकारी के मुताबिक गल्ला मंडी मुख्य रोड पर मंदिर के निकट भूत बंगला निवासी मुराद अली की दुकान व पास में ही सुभाष कालौनी निवासी राजकुमार राजपूत की बाला जी फर्नीचर की दुकान है। मंगलवार रात दोनों दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात उन्हें पडौसियो ने फोन करके दुकानों में आग लगने की सूचना दी, सूचना मिलने पर दोनो मौके पर पहुंचे तो देखा की दुकानों से आग की लपटे उठ रही है, सूचना पर दमकल विभाग की गडिया भी मौके पर पहुंच गयी। कड़ी मशक्कत के बाद बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकानों में रखा समाना व मशीनें जलकर राख हो गयी। आग लगने के कारण का पता नही चल पाया। आग से लाखों के नुकसान होने की बात कही जा रही है

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement