Connect with us

उत्तराखण्ड

टिहरी के पुजारा गांव के पास रेत लेकर जा यूटिलिटी वाहन खाई में गिरा, 3 बच्चों की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रेस्क्यू अभियान जारी, रास्ते मे यूटिलिटी में बैठ गए थे बच्चे, गांव में कोहराम

टिहरी। जिले के प्रताप नगर के लम्बगांव क्षेत्रांतर्गत ग्राम पुजार गांव के समीप वाहन दुर्घटना हो गया। स्थानीय ग्रामीणों और प्रशासन पुलिस और एसडीआरएफ की टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन और रेस्क्यू किया जा रहा है। तीन बच्चों के शव को किया रेस्क्यू किया जा चुका है। अंधेरा होने के चलते सर्च ऑपरेशन करने में दिक्कतें आ रही हैं।।
प्रतापनगर ब्लाक के पुजार गांव मोटर मार्ग पर रविवार रात यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रत हो गया। वाहन में सवार तीन बच्चों की मौत हो गई। यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
पिकअप वाहन UK 07 CC 2261 रेत लेकर जा रहा था। इस बीच पुजार गांव के तीन बच्चे रास्ते में यूटिलिटी में पीछे बैठ गए। कुछ दूर जाने पर वाहन अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। खाई में गिरते ही वाहन की परखच्चे उड़ गए। थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने तीन बच्चों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अभी टीम शवों को निकालने में जुटी है। वहीं चालक की खोज भी की जा रही है। 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement