Connect with us

उत्तर प्रदेश

पत्नी और 2 बच्चों की की हत्या कर फेसबुक पर लाइव आकर किया सुसाइड

Published

on

खबर शेयर करें 👉

फेसबुक पर बोला, पत्नी का दो लोगों से था अफेयर, घर बर्बाद कर दिया

कानपुर। कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील के बरौर थाना क्षेत्र में दिल दहालने वाली घटना सामने आई है। एक व्यक्ति ने पत्नी क चरित्र पर शक करते हुए न केवल उसकी हत्या कर दी बल्कि दो बच्चों को भी मार डाला। उसके बाद फेसबुक पर लाइव आकर पत्नी की हत्या का कारण बताते हुए कहा कि पत्नी का दो लोगों से अफेयर था। इतना कहते हुए खुद भी फांसी पर झूलकर सुसाइड कर लिया। पुलिस के मुताबिक पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। पहले पत्नी फिर दोनों बच्चों का गला घोंटकर मार दिया। इससे पहले उनको बेहोशी की दवा भी दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  सतपुली के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोग रेस्क्यू

फेसबुक लाइव आने पर पूरी घटना बताई। कहा कि पत्नी ने उसका घर बर्बाद कर दिया है। उसने पत्नी को गलत करते देखा है। खुद सुसाइड करने के बाद फेसबुक लाइव बंद कर दिया। ग्रामीण ने खिड़की से शव को लटकता देखा तो पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  गृह क्‍लेश से तंग महिला ने तीन मासूम बच्‍चों को दिया जहर, मौत

पुलिस के मुताबिक 7 दिन पहले गुजरात से इंद्रपाल निषाद (40) घर वापस आया था। 14 साल पहले शादी निशा (35) से हुई थी। दोनों का एक 12 साल का बेटा प्रवेश और एक 8 साल की बेटी जानवी थी। इंद्रपाल पहले कानपुर देहात में ही नौकरी करता था। कुछ समय बाद वो गुजरात में नौकरी करने चला गया था। वहां वह एक प्राइवेट नौकरी कर रहा था।

Select Language

Advertisement