Connect with us

हल्द्वानी

पैरोल पर छूटने के बाद से है फरार हल्द्वानी के दीपक सिसोदिया की संपत्ति कुर्क

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पत्रकार जेड हत्याकांड में दीपक सिसोदिया को हो चुकी है उम्रकैद की सजा
हल्द्वानी।
काठगोदाम पुलिस पत्रकार जेड हत्याकांड में उम्र कैद की सजा पा चुके फरार दीपक सिसोदिया के घर पहुंची और संपत्ति को कुर्क किया। दीपक सिसोदिया को मुंबई के क्राइम रिपोर्टर जेडे की हत्या में सहयोग करने के आरोप में उम्र कैद की सजा सुनाई जा चुकी है। इसी साल जनवरी में पैरोल पर छूटने के बाद से वह फरार चल रहा है।
दीपक सिसोदिया पर काठगोदाम थाने में मारपीट का मुकदमा भी दर्ज है। पेशी में हाजिर नहीं होने के बाद न्यायालय ने उसके खिलाफ वारंट जारी किया था। इसके बाद भी वह कोर्ट नहीं पहुंचा। अब न्यायालय ने संपत्ति कुर्क के आदेश जारी किए हैं। आदेश के तहत शुक्रवार सुबह खेड़ा चौकी प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में टीम ने जीतपुर नेगी स्थित उसके घर में दबिश दी। घर में दीपक सिसोदिया नहीं मिला, लेकिन पुलिस ने उसके सामान को कुर्क कर लिया। एसओ काठगोदाम प्रमोद पाठक ने बताया कि न्यायालय के आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई है। सामान पड़ोसी के सुपुर्द कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जा रही है। उधर, बताया जा रहा है कि दीपक सिसोदिया इस समय नेपाल में छिपा हुआ है। पुलिस लम्बे समय से दीपक के हल्द्वानी आने का इंतजार कर रही है।
पुलिस के मुताबिक एक समय में दीपक सिसोदिया के पास करोड़ों की संपत्ति हुआ करती थी। पैरोल से छूटने के बाद वह घर आया था। इस दौरान उसने अपनी संपत्ति परिजनों और रिश्तेदारों के नाम कर दी। पुलिस के मुताबिक इस समय दीपक सिसोदिया के नाम पर घर में रखा हुआ सामान ही है, जिसे पुलिस ने कुर्क कर लिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement