Connect with us

नैनीताल

ब्रेकिंग: भाई-बहन की हार्ट अटैक से मौत, रामनगर में शोक की लहर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन गए थे दोनों, वहीं आया हार्ट अटैक
रामनगर।
रामनगर के एक व्यवसायी और उनकी बहन की एक साथ ह्रदयघात से निधन की सूचना से रामनगर में शोक की लहर है। भाई-बहन वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन गए थे। वहीं हार्ट अटैक होने की खबर है।
जानकारी के मुताबिक रामनगर में पहलवान ब्रांड मसाले का व्यवसाय करने वाले देवेश अग्रवाल अपनी बहन स्वाति अग्रवाल के साथ वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। वहां देवेश अग्रवाल को हार्ट अटैक आया और निधन हो गया। भाई की मौत का सदमा बहन स्वाति अग्रवाल बर्दास्त नहीं कर सकी और उन्हें भी हार्ट अटैक आया और निधन हो गया। भाई-बहन के निधन के समाचार सुनकर रामनगर में शोक की लहर है। रामनगर निवासी जनसरोकारों से जुड़े नेता प्रभात ध्यानी ने अपने फेसबुक पर इस दुखद घटना को साझा किया है।

Select Language

Advertisement