Connect with us

देहरादून

विजिलेंस ने 10 हजार की रिश्वत में रंगे हाथों पकड़ा सर्वे लेखपाल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

विकासनगर। विजिलेंस ने अब बंदोबस्त विभाग के कार्यालय में छापा मारकर सर्वे लेखपाल ओमप्रकाश को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा है।
विजिलेंस की टीम को शिकायत मिलने पर उस पर नजर रखी थी। सोमवार को विजिलेंस की टीम ने 12 बजे बंदोबस्त कार्यालय विकासनगर में छापेमारी कर सर्वे लेखपाल को एक व्यक्ति से दाखिला खारिज के नाम पर दस हजार रुपये की नगदी लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। एसपी विजिलेंस रेनू लोहनी ने बताया कि काफी समय से रिश्वत लेने की शिकायत मिल रही थी। आज आरोपी को रंगेहाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Select Language

Advertisement