Connect with us

मौसम

मई में अक्टूबर जैसा अहसास, बारिश से पंखे-कूलर बंद

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अभी आने वाले दो दिन बारिश की संभावना, किसानों को नुकसान
हल्द्वानी। मई माह की शुरुआत बारिश के साथ हुई है। बारिश होने से अक्टूबर जैसी ठंड का अहसास होने लगा है। कूलर, पंखे बन्द हो गए हैं। एक दशक बाद मई में ऐसा मौसम देखने को मिला है। आने वाले दो दिन बारिश की सम्भवना है। बारिश से खेतों में गेहूं भीगने से किसान परेशान हैं।
रविवार को सुबह से बादल छाए हुए थे। दोपहर बाद अचानक बादल बरसे। कुमाऊं और गढ़वाल के मैदानी इलाकों में बारिश हुई। उच्च  पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई। बारिश से मैदानी इलाकों का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पिछले 12 साल के आंकड़ों के अनुसार 30 अप्रैल को पहली बार इतना कम तापमान दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात, राज्य में आज बारिश का अलर्ट

Select Language

Advertisement