Connect with us

देहरादून

देहरादून में दो दरोगा निलंबित, 7 के खिलाफ बैठाई जांच

Published

on

खबर शेयर करें 👉

एडीजी कानून व्यवस्था डा. वी मुरुगेशन को लंबित विवेचनाओं की समीक्षा में मिली लापरवाही
देहरादून। धोखाधड़ी के मुकदमों की विवेचना में लापरवाही पर एडीजी कानून व्यवस्था डा. वी मुरुगेशन ने जिले के दो दारोगाओं को निलंबित कर दिया है। देहरादून जिले में लंबित विवेचनाओं की समीक्षा में एडीजी को कई दारोगा की लापरवाही मिली। प्राथमिक लापरवाही पर उन्होंने सात दारोगा के विरुद्ध जांच के आदेश भी दिए हैं।
पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने प्रदेश में धोखाधड़ी के दर्ज मुकदमों की विवेचनाओं में तेजी लाकर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके तहत बीते दो माह से धोखाधड़ी के मुकदमों को अभियान चलाकर निपटाया जा रहा है। कुछ दिन पूर्व एडीजी कानून व्यवस्था डा. वी मुरुगेशन ने कई जिलों में एक कंपनी के खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी के मुकदमों की विवेचना की समीक्षा की थी।

यह भी पढ़ें 👉  रोडवेज बस ने पति-पत्नी और 10 साल की भतीजी को कुचला, तीनों की मौत

उन्होंने पाया कि मुकदमा दर्ज करने में जानबूझकर बड़ी धाराएं नहीं लगाईं गईं और न ही कंपनी के खाते फ्रीज किए गए। उन्होंने संबंधित दारोगाओं के विरुद्ध जांच के आदेश और दो क्षेत्राधिकारियों को चेतावनी दी थी। इसके बाद अब मंगलवार को एडीजी ने एसएसपी देहरादून कार्यालय पहुंचकर विवेचनाओं की दोबारा समीक्षा की। उन्होंने धोखाधड़ी के प्रमुख मुकदमों की विवेचना में पाया कि कुछ दारोगाओं ने खातों को फ्रीज नहीं किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement