Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड निवासी डॉ. विनीत जोशी मणिपुर के मुख्य सचिव नियुक्त

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मणिपुर – उत्तराखंड निवासी 1992 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी डॉ विनीत जोशी को मणिपुर सरकार ने मुख्य सचिव नियुक्त किया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार आधिकारिक आदेश में यह बताया गया की मणिपुर कैडर के 1992 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी डॉ विनीत जोशी को यह स्थान दिया गया है।
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर आए जोशी शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग में अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत थे व राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) का नेतृत्व कर रहे थे। राज्य सरकार के कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग (कार्मिक प्रभाग) के आदेशानुसार ‘‘डॉ. विनीत जोशी को तत्काल प्रभाव से मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है|

Select Language

Advertisement