Connect with us

नई दिल्ली

पुल से नीचे गिरी बस, 15 लोगों की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बस में सवार रहे 35 लोग, खरगोन से इंदौर जा रही थी बस
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में बोराड़ नदी पर बने पुल से एक यात्री बस नीचे गिर गए। प्रारंभिक सूचना के अनुसार 15 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, पुलिस और प्रशासन ने अब तक मौतों की पुष्टि नहीं की है। हादसे में ड्राइवर, कंडक्टर और क्लीनर की भी मौत होने की सूचना है।
बस संख्या एमपी10-पी-7755 मां शारदा ट्रैवल्स की बताई जा रही है, जो खरगोन से इंदौर जा रही थी। यह हादसा खरगोन-ठीकरी मार्ग पर हुआ। बस नदी पर बने पुल से गुजर रही थी, जब वह एकाएक नीचे गिर गई। जोर से आवाज आई और अफरा-तफरी मच गई। बस में 35 से अधिक यात्री सवार थे। हादसा दसंगा गांव में हुआ है। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस जवान घायलों की मदद करने में लगे हुए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरगोन में हुई बस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।  बस दुर्घटना में मृतकों के परिवारजनों को चार लाख रुपये की सहायता राशि, गंभीर घायलों को 50 हजार रुपये, कम एवं साधारण घायलों को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही दुर्घटना में घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा की जाएगी

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement