Connect with us

उत्तराखण्ड

कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम पर कांग्रेसी नेताओं ने मिष्ठान वितरण किया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी- कांग्रेस को  कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मिली भारी जीत का असर अन्य राज्यों में भी देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड के हल्द्वानी में भी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत पर कांग्रेस द्वारा मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम किया गया।
  कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में मिष्ठान वितरण किया। इस दौरान कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कर्नाटक की जीत कांग्रेस के लिए एक संजीवनी बनकर आई है, पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने धनबल से कांग्रेस की सरकार को गिरा दिया था। इस बार के चुनाव में कर्नाटक की जनता ने बीजेपी को सबक सिखाने का काम किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ललित जोशी ने कहा कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजरंगबली का नाम लेकर चुनाव प्रचार में गए थे। लेकिन बजरंगबली ने चुनावी परिणाम से यह साबित कर दिया, कि भगवान का नाम राजनीति में नहीं लिया जाता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement