Connect with us

उत्तराखण्ड

मर्सडीज कार में लगी आग, कार जल कर हुई राख

Published

on

खबर शेयर करें 👉

भीमताल(नैनीताल)- दिल्ली से घूमने आए पर्यटक की मर्सडीज कार कल देर रात आग लगने से जलकर राख हो गई। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया। गुरुवार की रात स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि दीपक टेंट हाउस के समीप एक कार में आग लग गई है। भीमताल में फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं होने के कारण नैनीताल से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मंगवाई गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी समय से नहीं पहुंची जिसके कारण कार पूरी तरह जल कर राख हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  वक्फ संपत्तियों की स्थिति, आय-व्यय और कार्यों की प्रक्रिया का संचालन होगा सार्वजनिक

दिल्ली निवासी पर्यटक रोहित ने बताया कि उन्होंने गाड़ी को भीमताल के दीपक टेंट हाउस के समीप खड़ी की थी। कार उनके दोस्त की थी  जिसे लेकर वो यहाँ घूमने आए है।

Select Language

Advertisement